आशा लता केंद्र में विश्व दिव्यांग सप्ताह शुरू होंगे कई कार्यक्रम
शांति कक्ष का उद्घाटन
बोकारो : सेक्टर पांच स्थित आशा लता केंद्र में मंगलवार को विश्व दिव्यांग सप्ताह की शुरुआत हुई. नौ दिसंबर तक कई तरह के कार्यक्रम होंगे. पहले दिन नये भवन शांति कक्ष का उद्घाटन पूर्व इडी सह केंद्र उपाध्यक्ष केएम सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि आशा लता केंद्र दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर कार्य कर रहा है.
केंद्र को सहयोग की जरूरत है. समाज के सभी वर्ग से सहायता की उम्मीद है. हमें इन दिव्यांग बच्चों को सहारा देने की नहीं है, इन्हें सबल बनाने की जरूरत है. अभिभावक इन बच्चों की मानसिक व शारीरिक स्थिति के अनुसार शिक्षा दें. कार्यक्रम में रानी सिंह, बीएस जायसवाल, शीला जायसवाल, केके सिंह, केएपी सिंह, अंशिका सिंह, नीलम सिंह, प्रेम सिंह, संदीप सिंह, बबीता सिंह आदिमौजूद थे.
