बोकारो : फर्जी आवासीय पता व कागजात के जरिये जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराकर एक कंपनी के प्रोपराइटर ने सरकार का आठ करोड़ रुपया गबन कर लिया है. मामला प्रकाश में आने के बाद बोकारो के राज्य कर पदाधिकारी नरेंद्र कुमार राज ने स्थानीय माराफारी थाना में रविवार को मामला दर्ज कराया है. मामले में माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह निवासी सर्वश्री तान्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रियंका लाहा को अभियुक्त बनाया गया है.
नरेंद्र के अनुसार, जीएसटी का आठ करोड़ रुपया गबन करने का मामला प्रकाश में आया तो सर्वश्री इंटरप्राइजेज व उसके प्रोपराइटर की खोजबीन की गयी. इस दौरान प्रोपराइटर व उसके संस्था का पता फर्जी मिला. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
