फोरलेन पर बालू लदा हाइवा पलटा

बालीडीह : बालीडीह-एनएच 23 फोरलेन पर बालीडीह पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की सुबह करीब चार बजे बालू लदा हाइवा (जेएच 09पी 6768) पलट गया. इस वजह से बालू फोरलेन पर बिखर गया. हालांकि इस घटना में चालक बाल बाल बच गया. बताया जाता है कि हाइवा सिवनडीह जा रहा था. घटना के बाद हाइवा […]

बालीडीह : बालीडीह-एनएच 23 फोरलेन पर बालीडीह पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की सुबह करीब चार बजे बालू लदा हाइवा (जेएच 09पी 6768) पलट गया. इस वजह से बालू फोरलेन पर बिखर गया. हालांकि इस घटना में चालक बाल बाल बच गया.

बताया जाता है कि हाइवा सिवनडीह जा रहा था. घटना के बाद हाइवा को उठा लिया गया. सड़क पर बालू बिछा होने के कारण दो बाइक सवार के भी फिसलकर गिरने की सूचना है. इसके बाद विनोद तिवारी, रूपेश तिवारी आदि ने सड़क से बालू हटवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >