बोकारो : बीएसएल समेत सेल के अधिकारी रियायत दर पर हवाई यात्रा करेंगे. सेल की ओर से 05 कंपनियों से इस संबंध में करार किया गया है. करार का लाभ बीएसएल के 1300 समेत सेल के सात हजार अधिकारी को मिलेगा. इस संबंध में सेल प्रबंधन के निगमित प्रशासन की ओर से सर्कूलर जारी कर दिया गया है.
यहां उल्लेखनीय है कि हवाई जहाज की सेवा बीएसएल सहित सेल के सीनियर मैनेजर से लेकर सेल चेयरमेन उठा सकते हैं. सर्कूलर में अधिकारियों से योजना का लाभ लेने की बात कही गयी है. सेल प्रबंधन की ओर से इंडिगो, एयर विस्तारा, गो एयर, स्पाइसजेट व एयर एशिया से निगमित करार किया गया है.
एयर इंडिया के साथ करार प्रक्रियाधीन है. इसलिए एयर इंडिया पर फिलहाल लाभ नहीं लिया जा सकता. विभिन्न एयर लाइंस का उपयोग करने पर अधिकारियों को चार से 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. अलग-अलग एयरलाइंस के लिए छूट व सुविधा का अलग-अलग मापदंड तय किया गया है. एयर विस्तारा व एयर एशिया एयरलाइन में सामान परिवहन के लिए अलग-अलग मापदंड है.
कई एयरलाइंस कंपनियों के साथ सेल का करार
इंडिगो में अग्रिम छूट 04 प्रतिशत, टिकट रद्द/तिथि बदलाव दर शून्य (एक घंटा पहले) मिलेगा. वहीं एयर विस्तारा में अग्रिम छूट : इकनॉमी क्लास- 07-10 %, प्रीमियम इकनॉमी क्लास- 09-12 %, बिजनेस क्लास : 10-14% मिलेगा. साथ ही टिकट रद्द व तिथि बदलाव में 300 रुपया (एक घंटा पहले) का चार्ज लगेगा.
गो एयर में अग्रिम छूट 04% मिलेगी, साथ ही टिकट रद्द/तिथि बदलाव दर शून्य (एक घंटा पहले) मिलेगा. स्पाइसजेट में इक्नॉमी क्लास में 08 %, बिजनेस क्लास में 20 % छूट मिलेगी. टिकट रद्द/तिथि बदलाव दर शून्य (एक घंटा पहले) मिलेगा. एयर एशिया में अग्रिम छूट 07 % मिलेगा. टिकट रद्द/तिथि बदलाव दर शून्य (02 घंटा पहले) मिलेगा.
