अधिकारियों ने की वोट बहिष्कार नहीं करने की अपील
बालीडीह : जिला प्रशासन की एक टीम रविवार की शाम बालीडीह थाना अंतर्गत श्यामपुर बस्ती पहुंची़ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों से चुनाव बहिष्कार नहीं करने की अपील की. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही़ बता दें कि श्यामपुर बस्ती के ग्रामीणों ने बीते लोकसभा […]
बालीडीह : जिला प्रशासन की एक टीम रविवार की शाम बालीडीह थाना अंतर्गत श्यामपुर बस्ती पहुंची़ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों से चुनाव बहिष्कार नहीं करने की अपील की.
उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही़ बता दें कि श्यामपुर बस्ती के ग्रामीणों ने बीते लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया था़ बैठक में चास एसडीएम विजय कुमार, बीडीओ चास संजय सांडिल, बालीडीह थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार चौहान, मुटुक लाल किष्कू, मनोहर गोप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने चुनाव पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी.
बताया कि उनकी जमीन पर कारखाना व डैम बनने के बाद भी योजनाओं से वंचित रखा गया है़ श्यामपुर व बनसिमली को भी पंचायत में शामिल करने की मांग की़. कहा कि डैम से पेयजलापूर्ति की जा रही है, लेकिन हमारे बस्ती में पेयजल की व्यवस्था नहीं दी जा रही है़ बताया कि डैम निर्माण के दौरान खेत-खलिहान का मुआवजा भुगतान किया था, लेकिन घर बारी का भुगतान नहीं हो पाया है़ इस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया़ बैठक में बनसिमली के कुछ ग्रामीण भी शामिल थे.
ग्रामीणों की हरसंभव की जायेगी मदद : बालीडीह थाना प्रभारी ने कहा कि एसडीएम और बीडीओ की उपस्थिति में ग्रामीणों से वार्ता हुई़ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम ने आश्वासन दिया है. उन्होंने सोमवारको भी बालीडीह में ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्रामीणों की मदद के लिए प्रशासन तत्पर है़