सबसे अधिक सेक्टर 12 में 67 और सबसे कम कैंप दो में दो क्वार्टरों पर है अवैध कब्जा
बोकारो : बोकारो के 11 सेक्टरों में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के 199 क्वार्टरोंपर अवैध रूप से कब्जा है. इनमें इ टाइप से लेकर बी टाइप तक के क्वार्टर शामिल हैं. सबसे अधिक सेक्टर 12में 67 क्वार्टरों पर और सबसे कम कैंप दो में दो क्वार्टरों पर अवैध कब्जा किया गया है.
बीएसएल प्रबंधन ने शुक्रवार को अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देते हुए आवास खाली कर बकाया का भुगतान करने की बात कही. संपदा न्यायालय बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से आदेश के बाद क्वार्टरों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. अवैध कब्जा वाले क्वार्टरों को बेदखली प्रक्रिया के तहत खाली कराया जायेगा.
