बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों पर दीपावली के पहले होगी धन वर्षा

पीआरपी भुगतान को लेकर सेल प्रबंधन ने निकाला सर्कुलर बीएसएल के 2028 अधिकारियों को मिलेगा 15 करोड़ रुपया बोकारो : दीपावली के पहले बीएसएल अधिकारियों पर धन वर्षा होगी. बीएसएल सहित सेल अधिकारियों के 2018-19 के पीआरपी का भुगतान दीपावली के पहले होगा. सेल प्रबंधन से इससे संबंधित सर्कुलर मंगलवार को निकाला. अगले दो-तीन में […]

पीआरपी भुगतान को लेकर सेल प्रबंधन ने निकाला सर्कुलर

बीएसएल के 2028 अधिकारियों को मिलेगा 15 करोड़ रुपया

बोकारो : दीपावली के पहले बीएसएल अधिकारियों पर धन वर्षा होगी. बीएसएल सहित सेल अधिकारियों के 2018-19 के पीआरपी का भुगतान दीपावली के पहले होगा. सेल प्रबंधन से इससे संबंधित सर्कुलर मंगलवार को निकाला. अगले दो-तीन में अधिकारियों के खाते में पीआरपी की राशि आ जायेगी. बीएसएल के 2,028 अधिकारियों को लगभग 15 करोड़ रुपया मिलेगा.सेल के 11,977 अधिकारियों को लगभग 166.9 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे.

बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन ने विषम स्थिति में भी अधिकारियों के पीआरपी का भुगतान किया है. इसके लिए प्रबंधन को बधाई. इसका असर उत्पादन व उत्पादकता पर पड़ेगा. बोसा सेफी के साथ मिल कर लंबे अरसे से पीआरपी भुगतान की मांग कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >