बोनस पर आज फैसला हो गया तो पांच तक एकाउंट में आयेगी राशि

बीएसएल कर्मियों के बोनस पर फैसला आज नयी दिल्ली में होगी एनजेसीएस की बैठक बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल की विभिन्न इकाइयों के कर्मियों के मिलने वाले बोनस को लेकर नयी दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक तीन अक्तूबर को नयी दिल्ली में होगी. इसमें अगर बोनस पर यूनियन व प्रबंधन के बीच सहमति […]

बीएसएल कर्मियों के बोनस पर फैसला आज

नयी दिल्ली में होगी एनजेसीएस की बैठक
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल की विभिन्न इकाइयों के कर्मियों के मिलने वाले बोनस को लेकर नयी दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक तीन अक्तूबर को नयी दिल्ली में होगी. इसमें अगर बोनस पर यूनियन व प्रबंधन के बीच सहमति बन जाती है, तो पांच अक्तूबर तक बोनस की राशि एकाउंट में आ जाने की संभावना है.
तीन अक्तूबर को होने वाली बैठक की ओर बीएसएल सहित सेल की सभी इकाइयों के कर्मी टकटकी लगाये बैठे हैं. दशहरा आठ अक्तूबर को है. कर्मियों को हर साल दुर्गा पूजा के पहले बोनस मिलता है. बैठक में पांचों यूनियन के एटक, इंटक, सीटू, एचएमएस व बीएमएस के दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे.
बोनस के इंतजार में बोकारो-चास के बाजार भी : उधर, कर्मियों के साथ-साथ बोकारो-चास के बाजार भी बोनस की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं. कारण, दुर्गा पूजा में मिलने वाले बोनस के पैसा से कर्मी जमकर खरीदारी करते हैं. सेल ने वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान कर अदायगी से पहले 103.93 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >