कैसे लगेगा पुराने वाहनों में हाइ सिक्युरिटी नंबर प्लेट!

अधिसूचना के बावजूद डीलर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं हाइ सिक्युरिटी नंबर प्लेट बोकारो : सरकार ने एक अप्रैल 2019 से सभी तरह के वाहनों में हाइ सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है. अप्रैल से बिकने वाले वाहनों में यह नंबर प्लेट डीलर लगा भी रहे हैं. लेकिन, पुराने वाहनों का नंबर प्लेट […]

अधिसूचना के बावजूद डीलर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं हाइ सिक्युरिटी नंबर प्लेट

बोकारो : सरकार ने एक अप्रैल 2019 से सभी तरह के वाहनों में हाइ सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है. अप्रैल से बिकने वाले वाहनों में यह नंबर प्लेट डीलर लगा भी रहे हैं.
लेकिन, पुराने वाहनों का नंबर प्लेट बदलने का काम बोकारो के वाहन डीलर नहीं कर रहे हैं. जबकि सड़क परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि वाहन निर्माता कंपनी अपने डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध करायेंगे और डीलर वाहनों में इस नंबर प्लेट को लगाने के बाद ही शो रूम से बाहर निकालेंगे.
पुराने वाहनों के मालिकों के आवेदन के मुताबिक डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध कराना है. लेकिन बोकारो के डीलर पुराने वाहनों के लिए आवेदन ही नहीं ले रहे हैं. इसके कारण आम लोग चालान भरने को विवश हैं. हालांकि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि साधारण तरीके से लिखे नंबर प्लेट वाले वाहनों से फाइन नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >