नया टेंडर होने तक आरओ प्लांट से जारी रहेगा पानी सप्लाइ

बालीडीह : दपू रेलवे बोकारो कॉलोनी में पेयजल के लिए स्थापित आरओ प्लांट संचालन करने का टेंडर की समय सीमा छह सितंबर को समाप्त हो गयी. इसके बावजूद कॉलोनी वासियों की परेशानी को देखते हुए, पानी सप्लाई जारी रखा गया है. रेलवे कर्मचारी तथा उनके परिवार के लिए यह राहत देने वाली खबर है. संबंधित […]

बालीडीह : दपू रेलवे बोकारो कॉलोनी में पेयजल के लिए स्थापित आरओ प्लांट संचालन करने का टेंडर की समय सीमा छह सितंबर को समाप्त हो गयी. इसके बावजूद कॉलोनी वासियों की परेशानी को देखते हुए, पानी सप्लाई जारी रखा गया है.

रेलवे कर्मचारी तथा उनके परिवार के लिए यह राहत देने वाली खबर है. संबंधित ठेकेदार द्वारा समय सीमा समाप्ति का नोटिस चिपका कर छह सितंबर से आरओ प्लांट बंद करने की बात लिखी थी. इसके बाद मेंस कांग्रेस बोकारो सचिव राजन उपाध्याय ने संबंधित अधिकारी से पेयजल की समस्या को ध्यान में रखकर, नये टेंडर होने तक प्लांट को बंद न करने की अपील की. इस पर विभागीय अधिकारी ने हामी भर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >