सर्जरी के बाद अधेड़ की मौत पर डॉक्टर की पिटाई

देवघर : ददेवघर के कास्टर टाउन स्थित जीवक ऑर्थोपेडिक सेंटर में ऑपरेशन के बाद सदर अस्पताल में शनिवार की रात मरीज की मौत हो जाने पर मृतक के परिजनों ने बवाल किया. आरोप है कि ऑपरेशन करनेवाले डॉक्टर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गयी. जीवक ऑर्थोपेडिक सेंटर के डॉ मनीष कुमार ने नगर […]

देवघर : ददेवघर के कास्टर टाउन स्थित जीवक ऑर्थोपेडिक सेंटर में ऑपरेशन के बाद सदर अस्पताल में शनिवार की रात मरीज की मौत हो जाने पर मृतक के परिजनों ने बवाल किया. आरोप है कि ऑपरेशन करनेवाले डॉक्टर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गयी. जीवक ऑर्थोपेडिक सेंटर के डॉ मनीष कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर अपहरण कर अन्यत्र स्थान ले जाने और मारपीट कर घायल किये जाने की शिकायत की है.

शिकायत में कहा गया है कि जीवक ऑर्थोपेडिक सेंटर में मरीज नीरज सिंह का हड्डी का ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के बाद अचानक मरीज की हालत बिगड़ गयी. उसे सदर अस्पताल, देवघर के आइसीयू में रखा गया. वहीं इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी.
इस बात से नाराज होकर कई लोगों ने डॉ मनीष कुमार को सारठ के वीरान जगह में ले जाकर मारपीट की. वहीं कुछ लोग घर जाकर पत्नी से यह कहते हुए एसबीआइ का चेकबुक मांग लिये कि उसके पति उनके कब्जे में हैं.
उनलोगों ने 50 लाख रुपये और बैंक चेक देने का दबाव बनाया. डर से पत्नी ने चेकबुक दे दी. मारपीट करते हुए उनसे चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया.
इसके बाद उन्हें जसीडीह लाकर छोड़ दिया गया. डॉ मनीष ने सूचना देकर परिजन को बुलाया. घटना रात करीब 12:30 बजे की बतायी गयी है. डॉ मनीष ने अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार पुलिस-प्रशासन से लगायी है. नगर पुलिस डॉ मनीष की शिकायत पर भी मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है.
एसपी से मिला आइएमए प्रतिनिधिमंडल : आइएमए अध्यक्ष डॉ आरएन प्रसाद के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक प्रतिनिमंडल एसपी नरेंद्र कुमार सिंह से मिला. एसपी से आइएमए ने डॉ मनीष को अपहरण कर चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराने व मारपीट कर घायल करने वाले आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की.
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को आवेदन भी दिया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम का जिक्र है. आइएमए ने एसपी से कहा कि पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे, अन्यथा सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.
पूर्व विधायक चुन्ना सिंह के रिश्तेदार की हुई थी मौत
चिकित्सक का आरोप : अपहरण कर ले गये, जबरन चेक पर हस्ताक्षर कराया
आइएमए देवघर ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. घायल डॉ मनीष (पीला टीशर्ट में).
आज से डॉक्टर जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
डॉ मनीष कुमार का अपहरण कर उनके साथ मारपीट किये जाने से आइएमए देवघर शाखा ने बैठक कर आरोपितों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग की है. आइएमए के अध्यक्ष डॉ आरएन प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि हम सभी सदस्य व जिले के डॉक्टर शनिवार की रात हुई घटना की निंदा करते हैं. घटना में शामिल अपराधियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो. घटना के विरोध में डाॅक्टर सोमवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >