बीएसएल के सेक्टरों से 21 दिनों से नहीं हो रहा कचरा का उठाव, गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान

बोकारो : बीएसएल के सेक्टरों में 21 से अधिक दिन से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है. सड़कों के किनारे कचरा का ढेर जमा है. इससे उठने वाले दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले और यहां से होकर गुजरने वाले लोग परेशान हैं. लोगों को महामारी फैलने का डर सता रहा है. समस्या पर […]

बोकारो : बीएसएल के सेक्टरों में 21 से अधिक दिन से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है. सड़कों के किनारे कचरा का ढेर जमा है. इससे उठने वाले दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले और यहां से होकर गुजरने वाले लोग परेशान हैं. लोगों को महामारी फैलने का डर सता रहा है. समस्या पर नगर सेवाएं प्रबंधन का ध्यान नहीं है.

क्या कहते हैं सेक्टरवासी
कचरे का उठाव नहीं होने परेशानी हो रही है. घर के सामने पड़े कचरे के दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है.
कन्हैया पांडेय, सेक्टर-4
ब्लॉक के सामने गंदगी का अंबार लग गया है. बीएसएल के नगर प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए.
राधा देवी, सेक्टर-2
सेक्टर में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है. 20 से अधिक दिनों से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है.
सतवीर सिंह, सेक्टर-12
20 बोक 21 – आरपी सिंह
साफ-सफाई के स्तर पर बीएसएल को पुरस्कार मिलता है. लेकिन सेक्टरों में साफ-सफाई की हालत बदतर होती जा रही है.
आरपी सिंह, सेक्टर-3
20 बोक 22 – लाल बहादुर
सभी सेक्टरों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. कचरा उठाव शुरू कराने को लेकर जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए.
लाल बहादुर, सेक्टर-2

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >