बोकारो :स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में शनिवार को हुई. अध्यक्षता कर रहे डीडीसी रवि रंजन मिश्रा ने कहा कि जिले में लक्ष्य के अनुसार शौचालय निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. लेकिन लोगों में शौचालय के प्रयोग के प्रति उदासीनता देखी जा रही है.
ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने वाले सोशल मोबिलाइजर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, सखी मंडल, यूनिसेफ आदि के सदस्य शौचालय के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करते रहेंगे. कार्यशाला में डीआरडीए निदेशक सदात अनवर, पीएचइडी तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, यूनिसेफ के जिला को-ऑर्डिनेटर घनश्याम साह व सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन जिला को-ऑर्डिनेटर पारूल राठौर, जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक निशिकांत सहित अन्य उपस्थित थे.
