अखंड भारत की जय, वंदे मातरम के लगे नारे

सिटी सेंटर : अनुच्छेद 370 व धारा 35 ए को समाप्त करने पर व्यवसायियों ने आतिशबाजी की बोकारो :जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को समाप्त करने और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किये जाने पर मंगलवार को बोकारो के व्यवसायियों ने सेक्टर चार सिटी सेंटर परिसर में आतिशबाजी की और […]

सिटी सेंटर : अनुच्छेद 370 व धारा 35 ए को समाप्त करने पर व्यवसायियों ने आतिशबाजी की

बोकारो :जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को समाप्त करने और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किये जाने पर मंगलवार को बोकारो के व्यवसायियों ने सेक्टर चार सिटी सेंटर परिसर में आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी. इस दौरान अखंड भारत की जय और वंदे मातरम के नारा लगाये गये. आयोजन दी सिटी सेंटर ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर किया गया.
मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह, महासचिव ज्योति प्रकाश द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजय ठक्कर, राजकुमार जायसवाल, सचिव गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष मुकुल देवराज, सदस्य प्रकाश कोठरी, किरीट वोरा, निक्कू कुमार, सौरभ रस्तोगी, जिन्दास मेहता, सुनील चरण पहाड़ी, माणिक छलानी, धीरज कुमार, गुड्डू कुमार, श्याम सुंदर, कानू कुंडलिया आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >