पावर ग्रिड कंपनी को जंगल नहीं काटने दिया जायेगा : वन समिति

ऊपरघाट : केंद्रीय वन सुरक्षा प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत भवन में समिति के संयोजक खिरोधर महतो की अध्यक्षता में हुई. संयोजक श्री महतो ने कहा कि जंगल को बचाना हमारे लिए एक चुनौती भरा कार्य है. हमलोग मरते दम तक जंगल बचाने के लिए तैयार रहेंगे. […]

ऊपरघाट : केंद्रीय वन सुरक्षा प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत भवन में समिति के संयोजक खिरोधर महतो की अध्यक्षता में हुई. संयोजक श्री महतो ने कहा कि जंगल को बचाना हमारे लिए एक चुनौती भरा कार्य है. हमलोग मरते दम तक जंगल बचाने के लिए तैयार रहेंगे. सरकार भी चाहती है जंगल को किसी कीमत पर नहीं काटा जाये.

कहा कि किसी शर्त में पावर ग्रिड कंपनी को जंगल की अंधाधुंध कटाई और लकड़ी की तस्करी नहीं करने दी जायेगी. समिति इसके लिए हर संभव उपाय कर वन को बचायेगी. बैठक में इसके अलावा वन सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने वन प्रबंधन पर ग्राम सभा के अधिकार, वन विभाग द्वारा टावर लाइन के नाम वन कटाई, 1990 के वन प्रबंधन संकल्प को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की.
इनकी थी उपस्थिति : मौके पर खिरोधर प्रसाद महतो, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, प्रकाश कुमार रंजन, डेगलाल महतो, लालमोहन तुरी,लाल मोहन महतो, गुलाब चंद्र प्रजापति, महेंद्र शर्मा, दीपक प्रजापति, खेमलाल महतो, गणेश महतो, सुनील महतो, गंगाधर महतो सहित कई थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >