नौकरी लगाने के नाम पर कई युवकों से नवनीत ने लिये थे 47 लाख रुपये

रुपया वापस करने का दबाव बनाने के लिये नवनीत का किया गया था अपहरण बोकारो : बेरोजगार युवकों को बीएसएल व रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर नवनीत नयन ने 32 युवकों से 47 लाख रुपया लिया था. युवकों को जब नौकरी नहीं मिली तो रुपया वापस करने के लिए उसपर दबाव बनाया गया. […]

रुपया वापस करने का दबाव बनाने के लिये नवनीत का किया गया था अपहरण

बोकारो : बेरोजगार युवकों को बीएसएल व रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर नवनीत नयन ने 32 युवकों से 47 लाख रुपया लिया था. युवकों को जब नौकरी नहीं मिली तो रुपया वापस करने के लिए उसपर दबाव बनाया गया. नवनीत ने रुपया वापस नहीं किया, तो गत 23 जून को नया मोड़ से उसका अपहरण कर लिया गया था.
इस बात का खुलासा पुलिस पूछताछ में उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर, थाना जंगीपुर, ग्राम करकापुर निवासी विवेकानंद यादव उर्फ मिंटू यादव (28 वर्ष) ने किया है. बीएस सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर आठ सी, स्ट्रीट संख्या 33, आवास संख्या 2567 निवासी नवनीत के अपहरण के मामले में गुरुवार को मिंटू यादव व रांची के लोअर बाजार, कांटा टोली निवासी मिंटू के रिश्तेदार वीरेंद्र यादव (35 वर्ष) को जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >