टोल प्लाजा के केबिन से टकराया टैंकर

सड़क पर बिखरा डीजल बालीडीह : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़ बालीडीह स्थित टोल प्लाजा के एक केबिन में बालीडीह की ओर से आ रहे टैंकर(एनएल 02एन 1072) ने टक्कर मार दी. इससे चालक जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बतायाा जाता है कि टैंकर काफी रफ्तार से आकर सीधे […]

सड़क पर बिखरा डीजल

बालीडीह : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़ बालीडीह स्थित टोल प्लाजा के एक केबिन में बालीडीह की ओर से आ रहे टैंकर(एनएल 02एन 1072) ने टक्कर मार दी. इससे चालक जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बतायाा जाता है कि टैंकर काफी रफ्तार से आकर सीधे केबिन से टकराया.
घटना के बाद टैंकर में लोड डीजल सड़क पर फैल गया. इससे कई बाइक सवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा. एक बाइक सवार तो फिसलकर गिर पड़ा. इसके बाद उस रास्ते पर बाइक सवारों को पार होने से रोका जाने लगा.
एक काउंटर से कटता रहा टोल, गाड़ियों की कतार : इस घटना के बाद रामगढ़, रांची जाने वाली मार्ग में एक केबिन के काउंटर से काम चलता रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >