शिवबाबूडीह में करंट से युवक की मौत

चंदनकियारी : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत शिवबाबूडीह गांव में गुरुवार को करंट से युवक की मौत हो गयी. युवक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के आमचातर का रहने वाला था. मृतक का नाम सुफल बाउरी (पिता स्व दुर्गादास बाउरी) है. शिवबाबूडीह में स्व आमू बाउरी के घर अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करता था. जानकारी के अनुसार […]

चंदनकियारी : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत शिवबाबूडीह गांव में गुरुवार को करंट से युवक की मौत हो गयी. युवक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के आमचातर का रहने वाला था. मृतक का नाम सुफल बाउरी (पिता स्व दुर्गादास बाउरी) है. शिवबाबूडीह में स्व आमू बाउरी के घर अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करता था.

जानकारी के अनुसार वह अमलाबाद-शिवबाबूडीह मुख्य सड़क किनारे दामोदर नदी के बगल से गुजर रही एचटी तार के बगल में पेड़ पर चढ़ा था. अचानक पेड़ की टहनी टूट कर तार के ऊपर गिर गयी. इससे वह बुरी तरह झुलस गया. इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली और उसे चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पीछे दो लड़के व एक लड़की छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों की रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन शव को अपने पैतृक गांव पश्चिम बंगाल लेकर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >