धक्का-मुक्की के दौरान सिर में चोट लगने से मौत, आरोपी चचेरा भाई फरार

बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी रवि बाउरी की मौत धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगने से हो गयी. घरेलू विवाद में चचेरे भाई से धक्का-मुक्की मंगलवार की रात को हुई थी. रवि के सिर के पिछला भाग में लकड़ी में टकरा कर चोट लगी थी और वह बेहोश हो गये. उन्हें बीजीएच लाया […]

बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी रवि बाउरी की मौत धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगने से हो गयी. घरेलू विवाद में चचेरे भाई से धक्का-मुक्की मंगलवार की रात को हुई थी. रवि के सिर के पिछला भाग में लकड़ी में टकरा कर चोट लगी थी और वह बेहोश हो गये.

उन्हें बीजीएच लाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी अल्ला मुन्नी देवी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें लालू बाउरी को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की, लेकिन वह फरार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >