चंदनकियारी : दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत रांची मंडल में रविवार को लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण कार्य को ले लिए जाने वाले पावर ब्लॉक स्थगित कर दिया गया है. इस कारण आद्रा मंडल से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेगी.
रांची मंडल से आद्रा मंडल होते हुए ट्रेन संख्या 63598/63597(आसनसोल-रांची-आसनसोल पैसेंजर), 58033/58034 (बोकारो-रांची-बोकारो पैसेंजर), 68085/68086(खड़गपुर-रांची-खड़गपुर पैसेंजर), 13303/13304(धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस), 13319/13320(देवघर-रांची-देवघर एक्सप्रेस), 12365/12366(पटना-रांची-पटना एक्सप्रेस), 13351(धनबाद-एल्लेप्पी एक्सप्रेस) व 12817(हटिया-अनंतविहार एक्सप्रेस) की परिचालन यथावत अपने निर्धारित समयानुसार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी. शनिवार को इसकी जानकारी आद्रा मंडल डीआरएम कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है.
