सड़क दुर्घटना में युवक घायल

बालीडीह : बालीडीह स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप शनिवार को बोकारो की ओर जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में बाइक (जेएच 09एएम 6046) सवार रोशन कुमार घायल हो गया. बालीडीह पुलिस ने उसे बीजीएच में भर्ती कराया. युवक सेक्टर 8सी निवासी सुखदेव महतो का पुत्र है. बताया जाता है कि रोशन अपने घर […]

बालीडीह : बालीडीह स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप शनिवार को बोकारो की ओर जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में बाइक (जेएच 09एएम 6046) सवार रोशन कुमार घायल हो गया.

बालीडीह पुलिस ने उसे बीजीएच में भर्ती कराया. युवक सेक्टर 8सी निवासी सुखदेव महतो का पुत्र है. बताया जाता है कि रोशन अपने घर जा रहा था. इस बीच सड़क पर एक भैंस ने टक्कर मार दी. युवक असंतुलन होकर सड़क पर गिर गया व मतदान कर्मियों को लेकर जा रही टाटा मैजिक (जेएच 09के 6222) की चपेट में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >