जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ बाजार स्थित अंबे कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को दो दुकानदार भाइयों के साथ एक ग्राहक की मारपीट हुई. इससे जैनामोड़ में कपड़े की दुकान चला रहे नीरज अग्रवाल व मनोज कुमार अग्रवाल (दोनों भाई) जख्मी हो गये. बताया जाता है कि मिश्रा साइड का रहने वाला एक युवक अपनी मां के साथ कपड़ा लेने पहुंचा था.
इसी दौरान कपड़े की कीमत को लेकर उसकी दुकानदारों के साथ बहस हुई. वह कुछ देर के बाद कुछ युवकों के साथ लौटा और इसके बाद दुकानदार के साथ मारपीट हुई. इसमें नीरज का बायां हाथ व मनोज के सिर पर गंभीर चोट आयी है. मामले काे लेकर दोनों पक्ष ने थाना में आवेदन दिया है और एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये है.
