अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की गयी जान

बेरमो : अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक गांधी नगर […]

बेरमो : अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक गांधी नगर का आशीष कुमार (22 वर्ष) व जारंगडीह 16 नंबर निवासी निवासी आदित्य गोप (21 वर्ष) है. वहीं घायलों में गांधीनगर का रोशन खलको व कुरपनिया के अमित प्रेम मुंडा है.

रोशन की हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा गोमिया पंचायत अंतर्गत गोमिया बस्ती निवासी लखन प्रसाद स्वर्णकार के 21 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार की रामगढ़ के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. नावाडीह थाना अंतर्गत बेरमो-डुमरी सड़क पर आहारडीह मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर एक बजे अज्ञात बस की छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी.

मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड में अंकित नाम और पता के अनुसार उसकी पहचान नागेश्वर गोसाईं (पिता स्व. गिरजा गोसाईं) 37 वर्ष के रूप में हुई. वह गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव का रहने वाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >