बोकारो में रविवार को भी खुला रहेगा बैंक

30 मार्च को 08 बजे व रविवार को 06 बजे तक खुले रहेंगे बैंक सभी इलेक्ट्रॉनिक्स लेनदेन होगा स्वीकार बोकारो : बोकारो जिला के बैंक इस रविवार को भी खुले रहेंगे. ग्राहकों के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स लेन-देन (आरटीजीएस व एनइएफटी) भी इस दौरान किया जायेगा. इसके अलावा 30 मार्च को बैंक आम दिनों से ज्यादा देर […]

30 मार्च को 08 बजे व रविवार को 06 बजे तक खुले रहेंगे बैंक

सभी इलेक्ट्रॉनिक्स लेनदेन होगा स्वीकार
बोकारो : बोकारो जिला के बैंक इस रविवार को भी खुले रहेंगे. ग्राहकों के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स लेन-देन (आरटीजीएस व एनइएफटी) भी इस दौरान किया जायेगा. इसके अलावा 30 मार्च को बैंक आम दिनों से ज्यादा देर तक सेवा देंगे. 30 मार्च को बैंक का कामकाज आठ बजे तक चलेगा.
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अशरफी पासवान ने बुधवार को बताया : आरबीआइ ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. सरकारी प्राप्तियों व भुगतान के लिए 31 मार्च को सभी पे एंड एकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे. वित्तीय वर्ष के समापन पर ऐसा निर्देश हर साल आरबीआइ की ओर से जारी किया जाता है, लेकिन इस बार रविवार होने के कारण बैंक बंद होने का अंदेशा जताया जा रहा था. ग्राहक इस दौरान आरटीजीएस व एनइएफटी करा सकेंगे.
… तो रद्दी हो जायेगा पैनकार्ड : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च है. अगर 31 मार्च तक पैन-आधार लिंक नहीं कराया तो फिर एक अप्रैल से पैन कार्ड रद्द हो जायेगा. ऐसा नहीं करने पर लोग अगले वित्तीय वर्ष में आइटीआर फाइल नहीं कर पायेंगे. बैंक के काम-काज में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >