बोकारो : राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चयनित चास के प्रभाकर बनवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का जिला अंबेेसेडर (आइकॉन) चुना गया है. उनका चयन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डाॅ शैलेश कुमार चौरसिया ने किया है.
चास के पुपुनकी निवासी श्री बनवार ने लोक प्रशासन में स्नातक किया है. साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया है.
मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव रमाकांत सिंह ने प्रभाकर बनवार का नाम कॉमनवेल्थ यूथ अवार्ड 2019-20 के लिए अनुशंसित किया है. श्री बनवार अपने चाचा अंकज कुमार बनवार को अपना आदर्श मानते हैं.
