ट्रेन से गिरकर मौत

बालीडीह : बोकारो स्टेशन के वाशिंग लाइन के निकट स्थित आइ केबिन के समीप करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव जीआरपी ने बुधवार की रात करीब दस बजे बरामद किया. मृतक चेकदार सफेद शर्ट तथा काला ट्राउजर पहने हुए है. उसके पास से टिकट या कोई पहचान पत्र नहीं मिला. इंस्पेक्टर एल्बर्ट टोप्पो ने […]

बालीडीह : बोकारो स्टेशन के वाशिंग लाइन के निकट स्थित आइ केबिन के समीप करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव जीआरपी ने बुधवार की रात करीब दस बजे बरामद किया. मृतक चेकदार सफेद शर्ट तथा काला ट्राउजर पहने हुए है. उसके पास से टिकट या कोई पहचान पत्र नहीं मिला. इंस्पेक्टर एल्बर्ट टोप्पो ने बताया : रांची भागलपुर (वनांचल) गुजरने के कुछ देर बाद, घटना की सूचना मिली. संभावना है कि मृतक वनांचल ट्रेन से गिर गया होगा. शव को पोस्टमार्टम करा कर, शवगृह में सुरक्षित रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >