28 से पांच दिनों तक सामूहिक अवकाश में रहेंगे पदाधिकारी

सात सूत्री मांग के समर्थन में पुलिस एसोसिएशन ने लिया निर्णय बोकारो : सात सूत्री मांगों के समर्थन में सेक्टर चार स्थित पुलिस क्लब में शनिवार को पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा के कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस एसोसिएशन चंद्रभूषण सिंह ने की. श्री सिंह ने कहा पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की मांग को लेकर […]

सात सूत्री मांग के समर्थन में पुलिस एसोसिएशन ने लिया निर्णय

बोकारो : सात सूत्री मांगों के समर्थन में सेक्टर चार स्थित पुलिस क्लब में शनिवार को पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा के कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस एसोसिएशन चंद्रभूषण सिंह ने की. श्री सिंह ने कहा पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय द्वारा आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गयी है.
निर्धारित समय पर अगर सरकार पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करती है, तो तीन चरण में आंदोलन किया जायेगा. आंदोलन का पहला चरण 12 से 14 फरवरी तक चलेगा. इसके तहत सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के कर्मचारी व अधिकारी अपने बांह में काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे. दूसरे चरण में 20 फरवरी को पुलिस कर्मी व इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी सामूहिक अवकाश में रह कर ड्यूटी करेंगे. तृतीय चरण में 28 फरवरी से 04 मार्च तक सभी कनीय पदाधिकारी व पुलिसकर्मी सामूहिक अवकाश में चले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >