बोकारो : बोकारो जिला में पीएम आवास के निर्माण में लाभुकों के चयन आदि में गड़बड़ी के अब तक एक दर्जन मामलों में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. कुछ मामले में पीएम आवास की राशि 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूलने की कार्रवाई भी हो चुकी है. कुछ मामलों में कार्रवाई चल रही है. वहीं लगभग एक दर्जन शिकायतों की जांच चल रही है. इसमें जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
बोकारो : आवास योजना में गड़बड़ी के एक दर्जन मामले में होगी राशि वसूली
बोकारो : बोकारो जिला में पीएम आवास के निर्माण में लाभुकों के चयन आदि में गड़बड़ी के अब तक एक दर्जन मामलों में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. कुछ मामले में पीएम आवास की राशि 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूलने की कार्रवाई भी हो चुकी है. कुछ मामलों में कार्रवाई चल रही है. […]

किस मामले में हुई कार्रवाई : पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत में उमाचरण रजवार की शिकायत पर जांच हुई. इसमें लाभुकों की प्राथमिकता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया. प्रशासन ने मुखिया,पंचायत सचिव आदि से स्पष्टीकरण मांगा है. कार्रवाई चल रही है. गोमिया के होसिर पश्चिमि पंचायत में लोक शिकायत के आधार पर जांच हुई. पाया गया कि आवास के आवंटन में भारी अनियमितता बरती गयी है. वहां पक्का मकान वाले को पीएम आवास का लाभ दिया गया है.
मुखिया, वार्ड सदस्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं पंचायत सेवक के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई चल रही है. आवास की राशि 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूल करने की कार्रवाई चल रही है. चास प्रखंड के काला पत्थर में पाया गया कि लाभुक का पक्का मकान है व पीएम आवास का निर्माण कराया है.
इसके कारण वास्तविक लाभुक को लाभ नहीं मिल रहा है. इसमें मुखिया व पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण के बाद राशि 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूलने की कार्रवाई चल रही है. चंद्रपुरा पंचायत के जगरनाथ टुडू की शिकायत के आधार पर जांच की गयी. इसमें पाया गया कि सामाजिक आर्थिक डाटा के अतिरिक्त गलत ढ़ंग से अयोग्या लाभुक को पीएम आवास का लाभ दिया गया है.
इस मामले में मुखिया ,पंचायत सेवक व पंचायत स्वयं सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद की कार्रवाई चल रही है. चंद्रपुरा प्रखंड के तरंगा पंचायत में वार्ड सदस्य नेमी देवी ने पद का दुरूपयोग कर अपने परिवार के सदस्यों को पीएम आवास का लाभ दिया है.
इस मामले में मुखिया, वार्ड सदस्य आदि के स्पष्टीकरण के बाद राशि वसूलने की कार्रवाई चल रही है. चास प्रखंड के टुपरा पंचायत में एक ही बीपीएल पर इंदिरा आवास व पीएम आवास का लाभ दिया गया है. इस मामले में प्रखंड के ऑपरेटर से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने व पंचायत के जन प्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण की कार्रवाई चल रही है.