बीएसएल और सेक्टरों में दामोदर नदी से आयेगा पानी, अगले माह से होगा योजना पर काम शुरू

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट और सेक्टरों के लिए पानी दामोदर नदी से लाया जायेगा. दामोदर-बोकारो पाइप लाइन योजना की शुरुआत फरवरी से होगी. योजना को मई 2020 तक पूरा कर लिया जायेगा. फिलहाल पानी के लिए बीएसएल तेनू-बोकारो कैनाल पर निर्भर है. नयी योजना के तहत शहर वासियों की प्यास बुझाने के लिए भी […]

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट और सेक्टरों के लिए पानी दामोदर नदी से लाया जायेगा. दामोदर-बोकारो पाइप लाइन योजना की शुरुआत फरवरी से होगी. योजना को मई 2020 तक पूरा कर लिया जायेगा. फिलहाल पानी के लिए बीएसएल तेनू-बोकारो कैनाल पर निर्भर है. नयी योजना के तहत शहर वासियों की प्यास बुझाने के लिए भी दामोदर नदी का पानी शहर तक लाया जायेगा.
दामोदर नदी से कूलिंग पौंड की दूरी महज चार किलोमीटर है. इसलिए यह योजना बीएसएल के लिए काफी लाभदायक व कम खर्चीली है. तेनू-बोकारो कैनाल से पानी लगभग 35 किमी दूर से आता है. कैनाल की मरम्मत या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में बीएसएल सहित बोकारो शहर में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है.
दिसंबर 2016 में तेनू-बोकारो कैनाल क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके कारण लगभग तीन माह तक बोकारो में पानी की आपूर्ति बाधित हो गयी थी. पानी की कमी के कारण बीएसएल के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा था. इधर, सेक्टरों में भी पानी की आपूर्ति दो दिन पर एक दिन की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >