बोकारो : कार को धक्का मार कर भाग रहा वाहन पेड़ से टकराया, एक की मौत, एक घायल

बोकारो : सेक्टर चार थाना क्षेत्र में जैविक उद्यान के निकट मंगलवार की शाम को एक स्कॉरपियो (जेएच 09 एजे-6527) एक मारुति कार को धक्का मारने के बाद भागने के क्रम में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. स्कॉरपियो सवार सेक्टर तीन सी, आवास संख्या 359 निवासी अभिषेक कुमार की मौत मौके पर ही हो […]

बोकारो : सेक्टर चार थाना क्षेत्र में जैविक उद्यान के निकट मंगलवार की शाम को एक स्कॉरपियो (जेएच 09 एजे-6527) एक मारुति कार को धक्का मारने के बाद भागने के क्रम में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया.
स्कॉरपियो सवार सेक्टर तीन सी, आवास संख्या 359 निवासी अभिषेक कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. सेक्टर आठ डी निवासी विकास उर्फ विक्की जख्मी है. स्कॉरपियो चालक सह मालिक वाहन छोड़ कर भाग गया.
पुलिस ने आम लोगों की मदद से स्कॉरपियो में फंसे घायल युवक को बाहर निकाला और बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, स्कॉरपियो चालक काफी तेज गति में बीजीएच की तरफ से जैविक उद्यान की तरफ जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >