जयंती पर याद की गयीं इंदिरा व लक्ष्मीबाई

बोकारो : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बोकारो जिला इंटक की ओर से सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में सोमवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी व वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनायी गयी. मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष डॉ पी नैयर, कमल दुबे, केके सिंह, लोकेश सिंह, भरत महतो, अनिल सिंह, सुधीर किशोर, […]

बोकारो : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बोकारो जिला इंटक की ओर से सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में सोमवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी व वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनायी गयी. मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष डॉ पी नैयर, कमल दुबे, केके सिंह, लोकेश सिंह, भरत महतो, अनिल सिंह, सुधीर किशोर, मनोज कुमार, अरविंद पांडे आदि मौजूद थे.
इधर, इंदिरा गांधी समाज सेवाश्रम की ओर से भी सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. मौके पर डॉ पी नैयर, अरविंद कुमार पांडे, राधेश्याम दुबे, अनिल सिंह, केके सिंह, संगीता तिवारी, संजीव कुमार, मनोज कुमार, महादेव सिंह, लक्ष्मण राम, सुधीर किशोर, निर्मला देवी, राम नारायण झा, एसएन सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, चंद्र किशोर तिवारी आदि मौजूद थे.
कांग्रेस बुद्धिजीवी मंच विचार विभाग
बोकारो. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस बुद्धिजीवी मंच विचार विभाग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सेक्टर 2ए स्थित आवासीय कार्यालय में मनायी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) की राष्ट्रीय महिला सचिव व झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव संगीता तिवारी ने की. मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्व गांधी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया.
मौके पर प्रदेश काे-ऑर्डिनेटर देवेंद्र नाथ चौबे, कार्य कार्यकारिणी अध्यक्ष व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) पश्चिमी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीएन, तिवारी उपाध्यक्ष जय शर्मा, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी, रंजू देवी, लीलावती देवी, पुरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, पंकज कुमार मोदी , दुर्योधन प्रमाणिक, विनोद रवानी, शशि सिंह आदि मौजूद थे.
चंदनकियारी कांग्रेस कमेटी
चंदनकियारी. सोमवार को चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने भोजूडीह स्थित इंदिरा गांधी कॉलोनी में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी. अध्यक्षता अध्यक्ष देवाशीष मंडल ने की. वक्ताओं ने इंदिरा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर रामनारायण गुप्ता, बनमाली बाउरी, दुर्गा रजवार, प्रेमचंद बाउरी, सपन गोप दिवाकर बाउरी, जयदेव बाउरी, तपन महतो, जलेश्वर महतो, भूदेव महतो, मनुमाहथा, गोपी राव, मोहन रजवार, सलौनी आईन, मंजू, सागर, संतोष महाथा, राजेश हाड़ी, मिठू मल्लिक, लालमोहन, गोपाल गोप, इबरार अंसारी आदि मौजूद थे.
इंदिरा व लक्ष्मीबाई को किया नमन
बोकारो. बोकारो विकास फोरम की ओर से सोमवार को सेक्टर 5 स्थित राष्ट्रीय मजदूर संघ के कार्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई व देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने की. मौके पर इंटक के महासचिव कमल दुबे, डॉ पी नैयर, सीएस दुबे, केके सिंह, मोहन दुबे, राजू मोदक, अयूब अंसारी, फजल इमाम आदि मौजूद थे.
लौह महिला थीं इंदिरा गांधी : राघव
बोकारो. देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी विश्व के महानतम तेज-तर्रार नेताओं में थीं. वह वास्तव में लौह महिला थीं. यह बातें उनकी जयंती पर राष्ट्रीय इस्पात मजदूर कांग्रेस के महासचिव सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राघव प्रसाद सिंह ने कही. वह सोमवार को सेक्टर-4 में स्थित कार्यालय में आयोजित सभा में बोल रहे थे.
कहा : इंदिरा गांधी की पहल पर ही 1971 में पाकिस्तानी सेना के 90 हजार सैनिकों से हथियार डाला था. कहा : इंदिरा गांधी के विचारों से ही देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने में बल मिल सकता है. मौके पर सुरेंद्र सिंह, चुन्नू मिश्रा, राजीव सिंह, गौरव कुमार, दिलीप सिंह, रोहित, अखिलेश, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >