पेटरवार : पलायन की भेंट चढ़ा जाराडीह ग्राम का भवानी शंकर

पेटरवार : रोजगार करने गुजरात गये पेटरवार के युवक की मौत शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी मिलते ही युवक के घर में मातम पसर गया. पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी अनुसार कोह पंचायत के जाराडीह ग्राम निवासी चेतलाल महतो का पुत्र कुमार भवानी शंकर (24 वर्ष) […]

पेटरवार : रोजगार करने गुजरात गये पेटरवार के युवक की मौत शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी मिलते ही युवक के घर में मातम पसर गया. पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
जानकारी अनुसार कोह पंचायत के जाराडीह ग्राम निवासी चेतलाल महतो का पुत्र कुमार भवानी शंकर (24 वर्ष) बडोदरा जिला के धावत चौकड़ी मियां गांव में एक टायर रिसोल फैक्ट्री में काम करता था. शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त कर अपने डेरा लौट रहा था, तभी दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. भवानी शंकर की शादी 2017 में रामगढ़ जिला के गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे ग्राम में हुई थी. वह अपने पीछे छह माह का पुत्र वृद्ध माता-पिता और पत्नी को छोड़‍ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >