संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद करें : प्रो जगदीश लोहरा

कमार-करमाली समन्वय उत्थान समिति की बैठक कसमार/पेटरवार : पेटरवार स्थित चिपूदाग में कमार- करमाली समन्वय उत्थान समिति की बैठक हुई. इसमें बोकारो, रामगढ़ व रांची जिले के हजारों कमार,करमाली, लोहरा, कर्मकार लोग शामिल हुए. बतौर मुख्य अथिति समिति के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो जगदीश लोहरा, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता मनसा राम लोहरा, छोटेलाल करमाली व राष्ट्रीय […]

कमार-करमाली समन्वय उत्थान समिति की बैठक

कसमार/पेटरवार : पेटरवार स्थित चिपूदाग में कमार- करमाली समन्वय उत्थान समिति की बैठक हुई. इसमें बोकारो, रामगढ़ व रांची जिले के हजारों कमार,करमाली, लोहरा, कर्मकार लोग शामिल हुए. बतौर मुख्य अथिति समिति के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो जगदीश लोहरा, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता मनसा राम लोहरा, छोटेलाल करमाली व राष्ट्रीय तीरंदाज करण कुमार कर्मकार मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा : संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करनी होगी. कमार-करमाली समुदाय को एसटी का दर्जा देने की मांग को जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक को वीरू करमाली, पंचदेव करमाली, बासुदेव करमाली, बैजनाथ करमाली,
शंकर करमाली, रोजे करमाली, बुधन करमाली, दिनेश करमाली, उपेंद्र करमाली, किरानी करमाली, लोविंद करमाली, जयनाथ करमाली आदि ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता डॉ भीष्मदेव करमाली व संचालन भुनेश्वर करमाली ने किया. इस दौरान शहीद कोका कमार करमाली को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर दशरथ करमाली, मनोज करमाली, द्वारिका करमाली, सुशीला देवी, मनी देवी, सेवंती देवी, विक्रम करमाली, गणेश लोहरा, नीरज करमाली, सूक्ति देवी, बिंदु देवी, भरत किशोर करमाली, वरुण करमाली, चंद्रदेव करमाली, भुवनेश्वर करमाली, जगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >