भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र देने में आइपीपीबी अहम

बोकारो : इंडिया पोस्ट पेमेंट‍्स बैंक, बोकारो शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को बोकारो प्रधान डाकघर परिसर में हुआ. मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण और विशिष्ठ अतिथि सीआइएसएफ बोकारो के उप महानिदेशक नीलिमा रानी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अतिथियों द्वारा वित्तीय समावेषण पर विशेष आवरण जारी किया गया और नये खाताधारियों के […]

बोकारो : इंडिया पोस्ट पेमेंट‍्स बैंक, बोकारो शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को बोकारो प्रधान डाकघर परिसर में हुआ. मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण और विशिष्ठ अतिथि सीआइएसएफ बोकारो के उप महानिदेशक नीलिमा रानी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अतिथियों द्वारा वित्तीय समावेषण पर विशेष आवरण जारी किया गया और नये खाताधारियों के बीच आइपीपीबी क्यूआर कार्ड का वितरण किया गया.

विधायक ने कहा कि भारतीय डाक विभाग की अनोखी सौगात है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक ऐसा कदम है जो भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. एक तरफ जहां हम डिजिटल इंडिया के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे वहीं तकनीकों का प्रयोग कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भी कामयाब होंगे. नीलिमा रानी सिंह ने कहा कि डाक सेवकों के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बोकारो मंडल के सहायक डाक अधीक्षक बीके मिश्रा ने कहा कि आइपीपीबी में आम लोग चालू खाता, बचत खाता से लेकर अन्य सभी सुविधाएं ले सकेंगे. मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये आइपीपीबी के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया. डाकपाल सोमनाथ मित्रा ने अतिथियों का स्वागत व शाखा प्रबंधन प्रियांका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ डीएन प्रसाद, भाजपा नेता संजय त्यागी, अवधेश यादव, डाककर्मी अमरनाथ मिश्रा, राजीव, सुलेखा, सिंधु, केके उपाध्याय आदि मौजूद थे. इधर, बोकारो प्रधान डाकघर से एडीएम बिल्डिंग चौक होते हुए सेक्टर-4 सिटी सेंटर मार्केट तक रोड शो भी किया गया.

इन्हें मिला आइपीपीबी क्यूआर कार्ड : हरि नारायण सिंह, राकेश कुमार, वंकेश कुमार, शाहीन परवीन, तबीर, विजय सिंह, आकाश सिंह, अवधेश सिंह, नारायण महतो, मोहन कुमार मिश्रा, पी शर्मा.
बोकारो. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शाखा डाकघर शरदाहा, आद्राकुड़ी, दुधीगाजर में खुला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >