बोकारो : कुख्यात लोहा तस्कर इलियास को तीन साल कैद

बोकारो : स्थानीय न्यायालय ने कुख्यात लोहा तस्कर शेख इलियास चौधरी को बीएसएल का लोहा चोरी कर उसका परिवहन करने और अवैध व्यवसाय करने के मामले में तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है. इलियास चौधरी को दस हजार रुपये जुर्माना की सजा भी दी गयी है. जुर्माना नहीं देने पर तीन माह की […]

बोकारो : स्थानीय न्यायालय ने कुख्यात लोहा तस्कर शेख इलियास चौधरी को बीएसएल का लोहा चोरी कर उसका परिवहन करने और अवैध व्यवसाय करने के मामले में तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है. इलियास चौधरी को दस हजार रुपये जुर्माना की सजा भी दी गयी है.
जुर्माना नहीं देने पर तीन माह की साधारण कारावास होगी. मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी कुख्यात लोहा तस्कर शेख इलियास चौधरी के अलावा उसके सहयोगी बालीडीह थाना क्षेत्र के गोड़ाबाली निवासी नागेंद्र सिंह को भी तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >