युवती के गले में चाकू से किया प्रहार लोगों ने युवक को पकड़ कर धुना

फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो शास्त्री नगर की एक युवती को फुसरो रानीबाग निवासी राधेश्याम जायसवाल के पुत्र मोनू जायसवाल (25 वर्ष) ने गले में चाकू मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. युवती को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. हमले में युवती […]

फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो शास्त्री नगर की एक युवती को फुसरो रानीबाग निवासी राधेश्याम जायसवाल के पुत्र मोनू जायसवाल (25 वर्ष) ने गले में चाकू मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. युवती को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. हमले में युवती का गला कट गया है.
इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मोनू जायसवाल को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. सूचना पाकर बेरमो पुलिस शास्त्रीनगर पहुंची और युवक को लोगों से चंगुल से बचा कर हिरासत में लेते हुए थाना ले गयी. घटना के बाद युवती के घर और अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. युवती के पिता ने घटना के संबंध बताया कि उसकी पत्नी इलाज के लिए वेल्लोर गयी है.
घर में उनकी पुत्री और भगनी अकेली थी. घर के बाहर ताला बंद था. आरोपी युवक ने घर में घुस कर पुत्री के गले में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गयी. पिता ने युवक पर चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप भी लगाया है. युवती पटना से बीएड कर रही है. मोनू जायसवाल फुसरो भूतबंगला के समीप हाइड्रोलिक दुकान चलाता है. युवती के पिता रानीबाग में गैरेज है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद अभय विश्वकर्मा, संतोष महतो, जसीम रजा, बैभव चौरसिया, कृष्ण कुमार चांडक, अनिल गुप्ता, मदन महतो, दीपक महतो, बैजनाथ महतो, राजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, कमलेश महतो, राजीव कुमार, मो हासीम, मिथलेश कुमार, विवेक चौरसिया, राजीव महतो सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे.
इधर, चर्चा है कि आरोपी युवक का युवती से लंबे समय से प्रेस प्रसंग चल रहा था. इधर, बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर ने कहा कि युवती का अभी इलाज चल रहा है. जब तक उसका बयान नहीं आता जाता है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
युवती ने बुलाया था घर, खुद मार ली चाकू : मोनू
इधर आरोपित मोनू जायसवाल का कहना है कि युवती ने उसे खाना खाने के लिए अपने घर में बुलाया था. इसी बीच युवती का भाई अचानक घर आ गया. युवती ने अपने बचाव में खुद अपने गले में चाकू मार ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >