नाबालिग लड़की और युवती के अपहरण का केस दर्ज

बोकारो :रितुडीह की एक 13 वर्षीया नाबालिग लड़की के अपहरण का केस रविवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज कराया गया. लड़की के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री चार माह से सेक्टर तीन डी स्थित एक आवास में काम कर रही थी. शुक्रवार की शाम को उन्हें आवासधारी ने सूचना दी गयी की बेटी अचानक […]

बोकारो :रितुडीह की एक 13 वर्षीया नाबालिग लड़की के अपहरण का केस रविवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज कराया गया. लड़की के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री चार माह से सेक्टर तीन डी स्थित एक आवास में काम कर रही थी. शुक्रवार की शाम को उन्हें आवासधारी ने सूचना दी गयी की बेटी अचानक सुबह से लापता है. खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला.
इधर, सेक्टर नौ ए की एक 18 वर्षीया युवती के अपहरण का मामला उसके पिता ने रविवार को हरला थाना में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है. कहा कि उनकी पुत्री 17 जून को घर से बाहर निकली और लौट कर वापस नहीं आयी. खोजबीन करने के बाद उसका पता नहीं चला. 18 जून को सनहा दर्ज कराया गया था. लेकिन, अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >