अरका जैन यूनिवर्सिटी जमशेदपुर की काउंसेलिंग कम एडमिशन शुरू

सेक्टर चार होटल आदित्य इंटरनेशनल में छह, सात व आठ जुलाई तक चलेगा एडमिशन कम काउंसेलिंग प्रोग्राम बोकारो : अरका जैन यूनिवर्सिटी जमशेदपुर की ओर से सेक्टर चार होटल आदित्य इंटरनेशनल में शुक्रवार से तीन दिवसीय एडमिशन कम काउंसेलिंग प्रोग्राम शुरू हुआ. एडमिशन इंचार्ज कुमार अभिषेक ने बताया अरका जैन यूनिवर्सिटी जमशेदपुर की ओर से […]

सेक्टर चार होटल आदित्य इंटरनेशनल में छह, सात व आठ जुलाई तक चलेगा एडमिशन कम काउंसेलिंग प्रोग्राम

बोकारो : अरका जैन यूनिवर्सिटी जमशेदपुर की ओर से सेक्टर चार होटल आदित्य इंटरनेशनल में शुक्रवार से तीन दिवसीय एडमिशन कम काउंसेलिंग प्रोग्राम शुरू हुआ. एडमिशन इंचार्ज कुमार अभिषेक ने बताया अरका जैन यूनिवर्सिटी जमशेदपुर की ओर से छह, सात व आठ जुलाई को एडमिशन कम काउंसेलिंग प्रोग्राम चलेगा. प्रोग्राम बोकारो व धनबाद के विद्यार्थियों के लिए चल रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रदेश से बाहर जाने वाले छात्रों को नयी राह दिखाना है.
इसलिए अरका जैन यूनिवर्सिटी सीधे छात्रों के पास पहुंच कर संवाद कर रही है. अरका जैन यूनिवर्सिटी झारखंड में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा इनवेस्ट कर विद्यार्थियों को हर सुविधा मुहैया कराना चाहता है. यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक क्लास रूम, लैब्स, स्पोर्ट्स, छात्रावास की सुविधा है. बेस्ट टीचर्स द्वारा छात्रों के एकेडमिक को बेहतर बनाया जाता है. सबसे महत्वपूर्ण बात छात्रों के ओवरआॅल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाता है.
यूनिवर्सिटी में 10वीं के बाद से ही वोकेशनल व जॉब ओरिएंटेड कोर्स उपलब्ध है. 10 वीं के बाद पॉलिटेक्निक व 12 वीं के बाद बी टेक कोर्स मौजूद है. साइंस के विद्यार्थियों के लिए बीसीए, बीएससी, आइटी, ओपटोमाइट्री व बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स हैं. कॉमर्स के छात्रों के लिए बीबीए, बीकॉम, बीकॉम प्लस व सीआइएमए उपलब्ध है. आर्ट्स के छात्र बीए अंग्रेजी, बीए इकोनॉमिक्स कोर्स का चयन कर सकते हैं. इसके अलावा फैशन डिजाइनिंग व जर्नलिज्म भी अरका जैन यूनिवर्सिटी में शुरू की गयी है. वैसे छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर ली है. उनके लिए एमबीए, एमसीए व एम कॉम कोर्स मौजूद है. मास्टर्स के बाद डॉक्टरेट पीएचडी करने का मौका भी छात्रों को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >