कंपनी की कार्यशैली सुधारने की जरूरत

फुसरो : कोल इंडिया के नये अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने सोमवार को एक सीधा प्रसारण में अधिकारियों व एसीसी सदस्यों को मोटिवेट किया. सीधा प्रसारण के अपने इस संदेश में श्री झा ने श्रमिक हित में काम करने व कोयला कंपनियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित-प्रेरित किया. कहा कि कोल इंडिया की […]

फुसरो : कोल इंडिया के नये अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने सोमवार को एक सीधा प्रसारण में अधिकारियों व एसीसी सदस्यों को मोटिवेट किया. सीधा प्रसारण के अपने इस संदेश में श्री झा ने श्रमिक हित में काम करने व कोयला कंपनियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित-प्रेरित किया. कहा कि कोल इंडिया की कार्यशैली पर हमेशा सवाल उठाया जाता रहा है. इसमें सुधार लाने की अपेक्षा है. कोल इंडिया के कामगारों को मोटिवेट करना होगा. कामगार बहुत सुलझे हुए हैं. इनको सही ढंग से सलाह देने का प्रयास करना होगा.
कर्मियों से सहयोग की अपेक्षा : कंपनी अध्यक्ष का उक्त संदेश लोगों ने सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम कार्यालय के सभागार में सुना. मौके पर श्री झा ने कहा कि अधिकारियों व कर्मियों के सहयोग से ही सीआइएल को विश्व की नंबर वन कोयला कंपनी बनाना संभव है. अध्यक्ष का यह प्रसारण सभी क्षेत्रीय जीएम सभागारों में सुना गया. मौके पर जीएम एमके अग्रवाल, पीओ एसडीओसीएम एसके सिंह, एसओपीएडंपी सीके घोष, एसओएक्स संजय सिंह, एएफएम एस रवि, एसओपी विजय कुमार, तारमी मैनेजर राजेश कुमार, एसओए सुरेश कुमार सिंह, पिछरी मैनेजर महेंद्र कुमार, एसओएमएम प्रिया रंजन, एसीसी सदस्य जवाहर लाल यादव, ओमशंकर सिंह, विकास सिंह, कुंजबिहारी सिंह, सयकत चटर्जी, शिवाजीत कुमार, एस मंजूमदार, तोकीर आलम, राजीव रंजन, अमित कुमार, गौरव कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नरेश गुप्ता, अरूण कुमार, एसके मंड़ल, रामकिशुन कुमार, हरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >