कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने 11 वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया. 12 वीं के छात्र सुदीप्ता लाहा व छात्रा आयशा रहमान ने अपने अनुभव साझा किया. माइक्रोसाफट के सीइओ सत्या नडेला जैसे कई व्यक्तित्वों के जीवन से सीख लेने की सलाह दी. कहा : आइआइटी जैसी प्रवेश परीक्षा में विफल होने के बावजूद हार नहीं मानीं. कठिन परिश्रम करते हुऐ अपने लक्ष्य को हासिल किया.
11 वीं के नव नामांकित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया. ज्योतस्ना व आयुष ने संचालन किया. कोमल, प्रियंका, अनन्या, निक्की, मुस्कान, खुशी, लक्ष्मी, अदिति, आकांक्षा व मधु ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों को प्रभारी विजय कुमार ठाकुर व शोभा द्विवेदी ने भी संबोधित किया. मौके पर शैलेंद्र कुमार, कृतिका वर्मा, राजेश मिश्रा, अंजू ठाकुर, भावेश कुमार, अमित चौधरी, संदीप बनर्जी, सत्येंद्र पांडेय, सत्या गोप, नित्यानंद झा, विधान दत्ता, फकीरचंद्र, संघमित्रा चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.
