Bokaro News : प बंगाल विस चुनाव को लेकर मिर्धा चेकनाका सील

Bokaro News : प बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट है.

प बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. बुधवार को बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने प बंगाल से सटे मिर्धा चेकनाका का निरीक्षण किया. चुनाव के मद्देनजर इस चेकनाका को सील कर दिया गया है. एसपी ने पिंड्राजोरा थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीमा से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जाये. एसपी ने ओलगोड़ा पथ से केदाडीह गांव होते हुए पिंड्राजोरा थाना तक जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया. मौके पर एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक मु. चास आरके राणा, थाना प्रभारी रवि कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >