न्यू जर्सी में जुटे बीआइटी सिंदरी के पूर्व छात्र, एलुमनाई मीट-2026 बना सफल

न्यूजर्सी में आयोजित बीआइटी सिंदरी एलुमनाई मीट में पूर्व छात्रों ने संस्था के विकास का संकल्प लिया और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई.

प्रतिनिधि, सिंदरी

न्यू जर्सी में अमेरिका चैप्टर के बीआइटी सिंदरी के पूर्व छात्रों के संगठन बिट्साना एनजे की ओर से आयोजित एलुमनाई मीट-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कार्यक्रम में 1960 से लेकर 2017 बैच तक के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. एलुमनाई मीट में पुराने साथियों को एक मंच पर लाने, आपसी संवाद और नेटवर्किंग को मजबूत करने, बीते सुनहरे दिनों की यादों को ताजा करने तथा वैश्विक स्तर पर बीआइटी सिंदरी एलुमनाई समुदाय को और अधिक सशक्त बनाने की भावना को नई ऊर्जा मिली.

बीआइटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय, प्रो. घनश्याम, प्रो. राजीव वर्मा, प्रो. विजय पांडेय और प्रो. डीके तांती ने सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं. डॉ. राजीव रंजन ने बिट्साना मीट के बारे में जानकारी दी.

मेधावी छात्रों को बिट्साना स्टूडेंट अचीवमेंट स्कॉलरशिप प्रदान की गयी

बिट्साना की अध्यक्ष अल्का सिंह (ईसी, 1986 बैच) और सचिव विनय सिंह (ईएंडसी, 1985 बैच) ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से सदस्यों को अवगत कराया. कार्यक्रम के दौरान बिट्साना स्टूडेंट अचीवमेंट स्कॉलरशिप के तहत मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी.

इस अवसर पर मधुकर प्रसाद (केमिकल, 1962 बैच) और मृत्युंजय सिंह (मैकेनिकल, 1966 बैच) को उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के लिए बिट्साना सम्मान पुरस्कार दिया गया. हॉलटेक इंटरनेशनल के सीईओ डॉ. केपी सिंह ने प्रेरणादायी शुभकामना संदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >