Ansh Anshika Case: मकर संक्रांति के दिन मां की गोद में अंश-अंशिका, सूर्य देव, हनुमान जी की आस्था का भी कमाल देखिए

Ansh Anshika Case: रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता अंश और अंशिका 13 दिनों के बाद सुरक्षित बरामद. मकर संक्रांति की सुबह बच्चों की मुस्कान ने पूरे शहर में खुशियों की लहर फैला दी.

Ansh Anshika Case: साल 2026 साल का दूसरा दिन. अभी नए साल के खुमार में पूरी रांची डूबी हुई थी. लेकिन शहर के धुर्वा क्षेत्र से दो सगे भाई-बहन अपने घर से अचानक लापता हो गए. अंश और अंशिका नाम के दोनों बच्चों की उम्र इतनी कि केवल अपना नाम ही बता सकें. ठंड में सूरज की गर्मी के इंतजार की तरह मां बाप परेशान हो गए. 13 दिन से दोनों खोए बच्चे शहर की आंखों का तारा बन गए. जिसने भी इस खबर को सुना परेशान हो गया. रांची पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा. एसआईटी बना दी गई. देश भर में जांच के लिए हर थाने में जानकारी भिजवा दी गई.

झारखंड के नंबर वन अखबार, प्रभात खबर ने भी बच्चों को ढूंढने के लिए अपनी स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम गठित की. आखिरकार, नन्हे मासूमों का सवाल था. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के सूर्य की पहली किरण ने रामगढ़ की पहाड़ियों को चूमा, दोनों बच्चे भी उजाले में आ गए. समय 7.30 बजे चितरपुर लाइन पार स्थित एक घर के पास दोनों मासूम मिल गए.

सुबह 7:30 बजे का नजारा, मासूम बच्चों की बरामदगी

बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे चितरपुर लाइन पार स्थित पहाड़ी इलाके के एक घर के सामने दोनों मासूम बच्चे शांत बैठकर सूरज की पहली किरण का इंतजार कर रहे थे. आस-पड़ोस के लोग और युवा वहां इकट्ठा हो गए. जैसे ही किसी ने रजरप्पा पुलिस को सूचना दी, पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित अपनी गोद में लिया. दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान और आंखों में थोड़ी डर के बावजूद राहत झलक रही थी.

परिवार की चिंता, 13 दिनों की व्याकुलता

अंश अंशिका की मां और दादी पिछले 13 दिनों से निरंतर चिंता और आस के बीच जी रही थीं. हर पल उनके चेहरे पर बेचैनी, आंखों में आंसू और दिल में उम्मीद का मिश्रण साफ दिख रहा था. एक मां और पिता हर छोटे-से संकेत पर घर की ओर देखते, हर कदम पर प्रार्थना करते और बच्चों की सलामती के लिए हनुमान जी के सामने दीप जलाते रहे. उनके आंसू, उनके सपने और उनकी लगातार उम्मीद, पूरे शहर को भी उनके साथ खड़ा कर दिया था.

ये भी पढ़ें: 13 दिन के बाद मां की गोद में अंशिका, पापा के गले में अंश, लापता भाई-बहन लौटे घर

मकर संक्रांति की शुभ बेला, ईश्वर की कृपा

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यह नन्हे-मासूमों की बरामदगी पूरे शहर के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थी. अंश और अंशिका की मुस्कान, जैसे रांची की सुबह की पहली धूप में फैल गई हो. इस दिन की खुशियों में केवल पर्व का उल्लास ही नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समुदाय की राहत और ईश्वर की कृपा का अहसास भी शामिल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >