सब्जी बेचने के लिए मजबूर गोल्ड मेडलिस्ट अमरदीप, वायरल वीडियो में दिखा चैंपियन का संघर्ष

रांची के अरगोड़ा चौक पर अंतरराष्ट्रीय थ्रोबॉल खिलाड़ी अमरदीप कुमार सब्जी बेच रहे हैं. भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले अमरदीप की यह कहानी खेल के बाद खिलाड़ियों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Amardeep Kumar Throwball Player: रांची के अरगोड़ा चौक पर सब्जी बेचते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अमरदीप कुमार सब्जी तौलते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे दीवार पर कई मेडल टंगे दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि अमरदीप कोई सामान्य दुकानदार नहीं, बल्कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थ्रोबॉल खेल चुके खिलाड़ी हैं.

उन्होंने देश के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं. ऐसे में वायरल वीडियो में एक तरफ उनकी उपलब्धियों के मेडल नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ वह परिवार की जरूरतों के लिए सब्जी बेचते दिख रहे हैं. इस तस्वीर ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल के बाद की जिंदगी कितनी सुरक्षित है.

सोशल मीडिया पर अमरदीप का सब्जी बेचते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अमरदीप कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अंतरराष्ट्रीय थ्रोबॉल खिलाड़ी अमरदीप रांची के अरगोड़ा चौक स्थित अपने पिता की सब्जी दुकान पर ग्राहकों को सब्जी तौलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके पीछे उनके जीते हुए मेडल भी दिखाई दे रहे हैं. अमरदीप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है और देश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. अब परिवार की जिम्मेदारियों में वह अपने पिता का हाथ बंटा रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

अमरदीप ने थ्रोबॉल में भारत और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते हैं. 10वीं कक्षा के बाद उन्होंने थ्रोबॉल खेलना शुरू किया था और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उनके खेल करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई.

खेल में उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद अमरदीप की आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. परिवार की जिम्मेदारियों के चलते वह अब भी अपने पिता की सब्जी दुकान पर काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, ईशान किशन के चोटिल होते ही संभाली ईस्ट जोन की कमान

मेडल जीतने के बाद भी जारी है संघर्ष

अमरदीप की दुकान पर टंगे मेडल उनकी खेल उपलब्धियों की जानकारी देते हैं. एक तरफ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है, तो दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सब्जी की दुकान पर काम करने की मजबूरी है.

अमरदीप ने रोजगार के लिए खेल कोटे के तहत कई बार आवेदन किए हैं. उनका कहना है कि अब तक उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिल पाया है. ऐसे में परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें दुकान पर अपने पिता की मदद करनी पड़ रही है.

2020 में भी सामने आई थी सब्जी बेचने की तस्वीर

अमरदीप के सब्जी बेचने की खबर पहली बार सामने नहीं आई है. वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी उनके सब्जी बेचने की तस्वीर और खबर सामने आई थी. उस समय भी वह परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सब्जी बेच रहे थे. अब करीब छह साल बाद उनका एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह उसी तरह सब्जी की दुकान पर काम करते नजर आ रहे हैं.

खिलाड़ियों के रोजगार पर फिर उठे सवाल

अमरदीप का मामला खेलों में खिलाड़ियों के लिए रोजगार और आर्थिक सुरक्षा के मुद्दे को भी सामने लाता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए मेडल के साथ-साथ करियर और रोजगार की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण होती है. वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के खेल करियर के बाद उनके रोजगार और भविष्य की सुरक्षा के लिए क्या पर्याप्त व्यवस्था है.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी मिलते ही लिया DRS, पहली ही कोशिश में सही साबित हुआ फैसला, देखें वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >