पीएलएफआइ रांची-गुमला जोन का एरिया कमांडर गिरफ्तार

गुमला : गुमला पुलिस ने जोराग जंगल से पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है. इनमें रांची व गुमला जोन का एरिया कमांडर मलगो गांव निवासी नीलकंठ साहू और बेड़ो का अहलाद उरांव है. दोनों के पास से दो देसी कट्टा, छह कारतूस, एक खोखा, पांच मोबाइल, छह सिम कार्ड, पीएलएफआइ […]

गुमला : गुमला पुलिस ने जोराग जंगल से पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है. इनमें रांची व गुमला जोन का एरिया कमांडर मलगो गांव निवासी नीलकंठ साहू और बेड़ो का अहलाद उरांव है.

दोनों के पास से दो देसी कट्टा, छह कारतूस, एक खोखा, पांच मोबाइल, छह सिम कार्ड, पीएलएफआइ का लेटर पैड और एक पिठू बरामद हुआ है. नीलकंठ पर पहले से हत्या का आरोप है. छह माह पहले नीलकंठ को गुमला जोन का एरिया कमांडर बनाया गया था. वह जोराग गांव में एक ठेकेदार से लेवी वसूलने पहुंचा था. तभी पुलिस ने घेराबंदी कर नीलकंठ व उसके साथी अहलाद को धर दबोचा.
एसपी अंजनी कुमार झा ने मंगलवार को गुमला थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोराग जंगल में कुछ उग्रवादी लेवी वसूलने के लिए आने वाले हैं. इस सूचना पर एएसपी बृजेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी. पुलिस जोराग जंगल पहुंची तो दो लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा. पूछताछ में पता चला कि दोनों पीएलएफआइ के उग्रवादी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >