पुलिस को चकमा देकर भागने का किया प्रयास, गिरफ्तार

रांची : बूटी मोड़ के पास सब्जी विक्रेता महिला को देसी कट्टा दिखा कर धमकाने के मामले में पुलिस ने फिरोज अंसारी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह बड़गाई का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे गुरुवार की रात बूटी मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया था. इससे पहले उसने पुलिस को […]

रांची : बूटी मोड़ के पास सब्जी विक्रेता महिला को देसी कट्टा दिखा कर धमकाने के मामले में पुलिस ने फिरोज अंसारी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह बड़गाई का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे गुरुवार की रात बूटी मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया था. इससे पहले उसने पुलिस को बूटी मोड़ से पहले चकमा देकर भागने की कोशिश की.

लेकिन पुलिस की नजर उस पर पड़ गयी और उसका पीछा कर उसे बूटी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को उसके पास हथियार होने की जानकारी मिली थी. लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार नहीं मिले. उसने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में जेल चुका है. लेकिन वह हथियार नहीं रखता है. उसने घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार कर ली.
उल्लेखनीय है कि घटना के दिन सदर थाना की पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इमरान नामक एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था. घटना के दौरान फिरोज अंसारी भी वहां मौजूद था. लेकिन वह पुलिस से बचकर भागने में सफल रहा. मामले में फिरोज अंसारी के खिलाफ भी आर्म्स एक्स का केस सदर थाना में दर्ज हुआ था. पुलिस ने उसकी तलाश में पूर्व में बड़गाई में छापेमारी की थी. लेकिन वह घर से फरार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >