एक करोड़ का इनामी आकाश बना चुनौती कई माह से सरायकेला में डाले हुए है डेरा

घाटशिला : एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश पुलिस के लिए चुनौती बना है. काफी दिनों से उसका सुराग पुलिस के पास नहीं है. खबर है कि पिछले कई माह से वह सरायकेला के बीहड़ों में अपनी टीम के साथ डेरा डाले हुए है. बंगाल सीमा में पुलिस सक्रियता बढ़ने […]

घाटशिला : एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश पुलिस के लिए चुनौती बना है. काफी दिनों से उसका सुराग पुलिस के पास नहीं है. खबर है कि पिछले कई माह से वह सरायकेला के बीहड़ों में अपनी टीम के साथ डेरा डाले हुए है. बंगाल सीमा में पुलिस सक्रियता बढ़ने से वह अप��ी टीम के साथ दलमा के जंगलों से होते हुए सरायकेला की ओर चला गया है. लगातार सरायकेला में दो घटनाओं से इस बात को बल भी मिल रहा है.

आज भी इसी जिले के कुकड़ू में पांच जवानों पर हमला और हथियार लूट लेने की सनसनीखेज घटना सामने आयी. विदित हो कि सीपीआइ माओवादी पोलित ब्यूरो कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के 24 नवंबर 2011 को बंगाल के जामबनी जंगल में पुलिसिया मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से असीम मंडल ही दूसरे नंबर का माओवादी नेता है. उस पर पुलिस ने एक करोड़ का इनाम घोषित कर रखा है. किशनजी के मारे जाने के बाद से वह संगठन के साथियों से रणनीति साझा नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >