एक स्कूटी व दो बाइक चोरी

बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क व हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास से एक स्कूटी व एक बाइक चोरी हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय थाना को गुरुवार को दी गयी है. चास के रामनगर कॉलोनी निवासी कनक कुमार मधु की स्कूटी (जेएच09एएफ-8098) सिटी पार्क […]

बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क व हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास से एक स्कूटी व एक बाइक चोरी हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय थाना को गुरुवार को दी गयी है. चास के रामनगर कॉलोनी निवासी कनक कुमार मधु की स्कूटी (जेएच09एएफ-8098) सिटी पार्क स्थित मुख्य गेट के पास से चोरी हो गई.

मधु के अनुसार, वह स्कूटी से सिटी पार्क टहलने गए थे. इस दौरान स्कूटी को मुख्य गेट के पास लॉक कर खड़ा की थी. एक घंटा के बाद जब लौटे तो स्कूटी गायब मिली. दूसरी घटना हरला थाना क्षेत्र के रानीपोखर, रामडीह निवासी हीरालाल महतो के साथ हुई है.

श्री महतो अपने बाइक (जेएच09जेड-2553) से सेक्टर नौ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक गए थे. इस दौरान बाइक को बैंक के सामने लॉक कर खड़ा की थी. कुछ देर बाद जब वो लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी.

इधर, जीआरपी बोकारो थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी से बाइक (जेएच09एएफ-0873) चोरी हो गयी. बाइक पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पोलकरी निवासी बिंदु प्रसाद महतो की थी. घटना की सूचना गुरुवार को स्थानीय जीआरपी थाना को दी गयी है. श्री महतो के अनुसार, वह अपनी बाइक से लोको कॉलोनी स्थित अपने बहनोई चंद्रकांत महतो से मिलने आए थे. उन्होंने बाइक को लॉक कर आवास के बाहर खड़ी की थी. कुछ देर के बाद जब वो लौटे तो बाइक गायब मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >