मकान मालिक के घर से जेवर उड़ानेवाले किरायेदार के पुत्र सहित चार गिरफ्तार

रांची : पंडरा के विद्यानगर निवासी मकान मालिक सह कोचिंग संचालक संजय कुमार तिवारी के घर से जेवरात की चोरी करनेवाले अशोक तिवारी के पुत्र समेत चार लोगों को पंडरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अशोक तिवारी का पुत्र संजय कुमार तिवारी के घर पर किरायेदार के रूप में रहता है. कुछ दिनों पहले […]

रांची : पंडरा के विद्यानगर निवासी मकान मालिक सह कोचिंग संचालक संजय कुमार तिवारी के घर से जेवरात की चोरी करनेवाले अशोक तिवारी के पुत्र समेत चार लोगों को पंडरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अशोक तिवारी का पुत्र संजय कुमार तिवारी के घर पर किरायेदार के रूप में रहता है.

कुछ दिनों पहले उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मकान मालिक संजय कुमार तिवारी के घर से 10 लाख रुपये के जेवरात, नकद व एटीएम कार्ड की चोरी की थी. इस संबंध में संजय तिवारी ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
जांच के क्रम में पुलिस ने किरायेदार अशोक तिवारी के पुत्र को पकड़ा. पूछताछ के क्रम में उसने अपने तीन दोस्तों शेखर कुमार, अनिकेत कुमार, अंकुश कुमार के साथ चोरी करने की बात स्वीकारी. उसने यह भी बताया कि चोरी के बाद उसने साेनार अनिल सोनी के यहां जेवरात की बिक्री की थी. इसके बाद पुलिस ने चोरी के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >