रांची में बाइक चोर रंगे हाथ पकड़ा

रांची : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़ा है. स्थानीय लोगों ने इसे एक बाइक का ताला तोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामला गुरुवार देर रात करीब 12 बजे का है. न्यू कॉलोनी में यह युवक एक […]

रांची : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़ा है. स्थानीय लोगों ने इसे एक बाइक का ताला तोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

मामला गुरुवार देर रात करीब 12 बजे का है. न्यू कॉलोनी में यह युवक एक बाइक का ताला तोड़ रहा था. किसी ने उसकी इस हरकत को देखा और आसपास के लोगों को बुला लिया. लोगों ने इसे रंगे हाथ पकड़ा और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद कई बाइक चोरी के मामले का खुलासा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >